स्वास्थ्य सेवा की दिशा में बड़ी पहल: आबू रोड में पात्र मरीजों को मुफ्त डायलिसिस का लाभ - Arbudanchal

Arbudanchal

Rajasthan's famous hill station Mount abu and surrounding area Aburoad

Breaking News

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

स्वास्थ्य सेवा की दिशा में बड़ी पहल: आबू रोड में पात्र मरीजों को मुफ्त डायलिसिस का लाभ

- आबू रोड में अब पात्र मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा 

- महावीर सर्जिकल एवं रोटरी क्लब आबू रोड की संयुक्त पहल, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत मिलेगा लाभ





आबूरोड @ अर्बुदांचल : क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महावीर सर्जिकल एंड मैटर्निटी नर्सिंग होम (बंसल हॉस्पिटल) एवं रोटरी क्लब आबू रोड ने महत्वपूर्ण पहल की है। इस संयुक्त प्रयास के तहत अस्पताल में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के नियमानुसार पात्र मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महावीर प्रसाद बंसल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय सिंघला तथा डॉ. नितेश बंसल ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और जरूरतमंद पात्र मरीजों को उपचार के खर्च से राहत दिलाना है।

स्थानीय स्तर पर डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से आबू रोड और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नियमित डायलिसिस कराने वाले मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों के समय की बचत होने के साथ ही आवागमन पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। चिकित्सकों ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना और आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए मरीजों को निर्धारित पात्रता एवं अन्य आवश्यक नियमों को पूरा करना होगा। महावीर सर्जिकल एंड मैटर्निटी नर्सिंग होम और रोटरी क्लब आबू रोड की यह संयुक्त पहल जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र के किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any suggestion regarding our news or news portal Please let us know with your comment

Pages