अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर हुई पत्रकार वार्ता, आमंत्रण पत्रिका का किया विमोचन - Arbudanchal

Arbudanchal

Rajasthan's famous hill station Mount abu and surrounding area Aburoad

Breaking News

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर हुई पत्रकार वार्ता, आमंत्रण पत्रिका का किया विमोचन




आबूरोड @ अर्बुदांचल : महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल संयुक्त के तत्वावधान में गुरुवार को अग्रवाल विष्णु धर्मशाला में पत्रकार स्नेह मिलन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के पत्रकारों को आमंत्रित कर समाज की ओर से दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और पत्रकारों के बीच विभिन्न विषयों पर आपसी संवाद भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। अग्रवाल संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल ने बताया कि अक्टूबर माह में जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताएं और बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां शामिल रहेंगी।

सागरमल अग्रवाल ने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा रखने वाले समाज के लोगों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से महोत्सव के कार्यक्रमों और तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की। इस दौरान समाज के लोगों में जयंती महोत्सव को लेकर उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में अग्रवाल संघ ट्रस्ट अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल, मंत्री अनुज गर्ग, कोषाध्यक्ष आशीष राधेश्याम गर्ग, ऑडिटर शैलेश विमल कुमार गोयल, गिरधारी लाल मित्तल, मनीष सिंघल, सुरेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मधुसूदन सिंघल और दीपेश अग्रवाल सहित समाज के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any suggestion regarding our news or news portal Please let us know with your comment

Pages