मेजर ध्यानचंद जयंती पर स्वामिनारायण स्कूल में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह - Arbudanchal

Arbudanchal

Rajasthan's famous hill station Mount abu and surrounding area Aburoad

Breaking News

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

मेजर ध्यानचंद जयंती पर स्वामिनारायण स्कूल में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह


आबूरोड के स्वामीनारायण स्कूल में हुई प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी




आबूरोड @ अर्बुदांचल : श्री स्वामिनारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानवाव में मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर विद्यालय स्तर पर तीन दिवसीय अंतर्सदनीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शास्त्री जी श्री आनन्दप्रसाद दास जी और कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमान जिगनेश जी पटेल, सचिव श्री हरि संस्कार शिक्षण सेवा केन्द्र, ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की। इसके बाद मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट (परेड) कर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया।

Watch Video : 




कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के छात्र खुशवंत सिंह ने सभी विद्यार्थियों को ईश्वर को साक्षी मानकर खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमान जिगनेश जी पटेल ने खेल महोत्सव शुरू करने की घोषणा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राकेश जी व्यास ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

खेल महोत्सव के पहले दिन विद्यालय में विभिन्न आयु वर्गों में दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 17 वर्षीय बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रेड हाउस के जीगर ने पहला और येलो हाउस के क्रिश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्षीय बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रेड हाउस की गुंजन प्रथम और ब्लू हाउस की सरला द्वितीय रहीं। वहीं 17 वर्षीय बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ब्लू हाउस के जयपाल सिंह ने पहला और ग्रीन हाउस के खेलराज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 17 वर्षीय बालिका वर्ग में रेड हाउस की साक्षी प्रथम और येलो हाउस की आनंदी द्वितीय रहीं।

19 वर्षीय बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ग्रीन हाउस के रोहित ने प्रथम और ब्लू हाउस के भावेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में येलो हाउस की कशिश प्रथम और ग्रीन हाउस की वीमा द्वितीय रहीं। 19 वर्षीय बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रेड हाउस के रिजवान ने पहला और ग्रीन हाउस के भगवत ने दूसरा स्थान हासिल किया। 19 वर्षीय बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ब्लू हाउस की स्नेहा प्रथम और रेड हाउस की तमन्ना द्वितीय रहीं।

खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में खेलों को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any suggestion regarding our news or news portal Please let us know with your comment

Pages