नाम वापसी के अंतिम दिन दोनों पार्टी के प्रत्याशियों और पदाधिकारी ने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया, अब प्रत्याशियों की तस्वीर हुई साफ - Arbudanchal

Arbudanchal

Rajasthan's famous hill station Mount abu and surrounding area Aburoad

Breaking News

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

नाम वापसी के अंतिम दिन दोनों पार्टी के प्रत्याशियों और पदाधिकारी ने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया, अब प्रत्याशियों की तस्वीर हुई साफ


सिरोही में नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी का अंतिम दिन




सिरोही @ अर्बुदांचल : सिरोही में नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्डों में उम्मीदवारों  की जोर आजमाइश जारी हैं. चुनाव में गुरुवार को नाम वापस लेने का अंतिम  दिन था.
इसमें 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन  फॉर्म वापस ले सकते थे. इसी के साथ प्रत्याशियों की तस्वीर भी साफ होती नजर आ रही है. कई वार्डों में भाजपा कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, तो कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी दोनों पार्टी के उम्मीदवारों के गणित को बिगाड़ते हुए परेशान कर सकते है.

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जिले की विभिन्न नगर निकायों में कई अभ्यर्थियों ने चुनाव मैदान से अपना नाम वापस लिया है. सिरोही नगर परिषद में वार्ड 1 से शंकर सिंह राजपूत, वार्ड 3 से जेठमल जीनगर और रोहित कुमार खत्री, वार्ड 8 से जफ्फर खान और मुख्तियार खान, वार्ड 9 से किशन लाल, वार्ड 14 से फिरोज खान, वार्ड 17 से हेमन्त, वार्ड 18 से कृष्ण राणा और राजेन्द्र, वार्ड 20 से वीणा, वार्ड 24 से मुस्ताक अहमद, वार्ड 25 से पुरूषोत्तम सिंह, वार्ड 28 से लतिफा और वार्ड 32 से भुराराम ने अभ्यर्थिता वापस ली।




आबूरोड में वार्ड 33 में भाजपा पदाधिकारी राधेश्याम शाक्य ने अधिकृत प्रत्याशी को समर्थन देते हुए अपना नामांकन वापस लिया.




जिले की होट नगरपालिका आबूरोड में अंतिम दिन हुई नाराज प्रत्याशियों की मान मनुवार : 
जिले की होट नगरपालिका आबूरोड में अंतिम दिन भाजपा कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं के निर्दलीय फॉर्म भरने के चलते नाराज प्रत्याशियों की मान मनुवार कर उन्हें अपना नामांकन वापस लेने के लिए मनाया गया। इसमें वार्ड 33 में भाजपा पदाधिकारी और पूर्व पार्वाषद राधेश्याम शाक्य का टिकट कटने पर उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अर्जुन सिंह को समर्थन देते हुए पदाधिकारियों के आग्रह पर अपना नामांकन वापस लिया. वार्ड 2 से गीता देवी, वार्ड 5 से रमेश, वार्ड 6 से संगीता और गौमती, वार्ड 8 से रमेश कुमार, वार्ड 9 से शाहरूख मौहम्मद, प्रकाश चंद अग्रवाल और शैलेष, वार्ड 11 से चुन्नीलाल और तलकाराम, वार्ड 14 से ऋषि मोदी, वार्ड 15 से जुनैद आदिल तथा वार्ड 17 से दीक्षा परवानी ने नाम वापस लिया। इसके अलावा वार्ड 18, 19, 20, 22, 23, 30, 32, 33, 35, 37 और 38 से भी कई प्रत्याशियों ने अभ्यर्थिता वापस ली। आबूपर्वत नगरपालिका में वार्ड 2 से इर्शाद कुरेशी और वार्ड 23 से शंकर ने नाम वापस लिया। वहीं शिवगंज नगरपालिका में वार्ड 3 से दिनेश कुमार और हनुवन्तराम, वार्ड 6 से प्रकाशराज और शंकर लाल, वार्ड 7 से नारायणलाल, किरण कुमार और तरूण कुमार, वार्ड 10 से जसोदा देवी, वार्ड 12 से ब्रिजेश शाह मेवाड़ा, वार्ड 15 से चेतन कुमार, सुरेश कुमार और गोविन्द लाल ने अभ्यर्थिता वापस ली। इसके अलावा वार्ड 21, 22, 24, 26, 30, 32 और 35 से भी कई प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। पिंडवाड़ा नगरपालिका में भी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने अभ्यर्थिता वापस ली। इनमें वार्ड 1 से अक्षय माली, वार्ड 2 से तरूण कुमार मीना, वार्ड 4 से आकिब जावेद और जावेद हुसैन, वार्ड 6 से अर्जुन कुमार, वार्ड 11 से हीरी बेन, वार्ड 12 से पूर्णिमा देवी, वार्ड 15 से अशोक कुमार, वार्ड 16 से छगनलाल और दिनेश कुमार तथा वार्ड 17 से विनेश कुमार, रणजीत कुमार और प्रदीप कुमार शामिल हैं। वार्ड 18, 19, 21 और 25 से भी प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। मंडार नगरपालिका में वार्ड 4, 7, 10, 11, 14 और 15 से कुल कई प्रत्याशियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली।

आबूरोड एसडीएम कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नाम वापस लेने पहुंचे निर्दलीय उम्मीदवार.



9 को इन नगरपालिकाओं में होंगे मतदान : 
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो गई है। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 सितंबर 2026 को किया जाएगा। जिले में सदस्य पदों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण में 9 सितंबर को शिवगंज, आबूरोड और मंडार में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 सितंबर को सिरोही, पिंडवाड़ा और माउंट आबू में वोट डाले जाएंगे। दोनों चरणों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर 2026 को होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any suggestion regarding our news or news portal Please let us know with your comment

Pages