![]() |
| आबूरोड नगरपालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी को अपना समर्थन देते निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार |
समर्थन की घोषणा के बाद नरेश लोधी भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रत्याशी मंजू देवी के साथ वार्ड के लोधवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्डवासियों से क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रत्याशी को समर्थन देने का आह्वान किया।
![]() |
| आबूरोड नगरपालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी को अपना समर्थन देते निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार |
नरेश लोधी ने कहा कि वे वार्ड के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी को अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दें और वार्ड के विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं, स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी वार्ड के विभिन्न इलाकों में लोगों से संपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। नरेश लोधी के समर्थन के बाद वार्ड 20 में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव अभियान को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है। चुनावी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन से वार्ड की राजनीतिक तस्वीर में बदलाव आया है। अब आगामी मतदान में इस समर्थन का कितना असर पड़ता है, यह चुनाव परिणाम के बाद ही स्पष्ट होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
if you have any suggestion regarding our news or news portal Please let us know with your comment