श्री मल्लेश्वर महादेव के नाम आयोजित विशाल भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब - Arbudanchal

Arbudanchal

Rajasthan's famous hill station Mount abu and surrounding area Aburoad

Breaking News

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

श्री मल्लेश्वर महादेव के नाम आयोजित विशाल भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 

--मंडवारिया में गूंजा भक्ति और समरसता का संदेश, भामाशाह नरेंद्र सिंह मंडवारिया व परिवार ने की घोषणा। 


​सिरोही@अर्बुदांचल श्री मल्लेश्वर महादेव की भक्ति और सामाजिक समरसता का अनूठा संदेश मंडवारिया कस्बे में देखने को मिला। “श्री मंडवारिया नगरे एक शाम, श्री मल्लेश्वर महादेव के नाम” के तहत सोमवार को रात्रि मे विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम मल्लेश्वर मठ के संत श्री तीर्थगिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।  

​आयोजक एवं भामाशाह नरेंद्र सिंह भंवर सिंह देवड़ा, मंडवारिया द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में मंडवारिया, जावाल सहित आसपास के गांवों व कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया तथा देर रात तक बहती भजनों की सुर लहरियों का आनंद उठाया।

भजन गायक महावीर सांखला ने भजनों से किया मंत्रमुग्ध

​कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन कलाकार महावीर जी सांखला ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर पूरा वातावरण शिवभक्ति में लीन हो गया और श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।


​अतिथियों एवं भामाशाह परिवार का बहुमान, मंदिर के प्रवेश द्वार के लिए सहयोग की घोषणा

समारोह के दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों और भामाशाह परिवार (आयोजक परिवार) का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य बहुमान व स्वागत-सत्कार किया गया। आयोजक परिवार की ओर से पूरे गांव एवं पधारे भक्तों के लिए विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें मंडवारिया व जावाल सहित आसपास के कस्बों से आए श्रद्धालुओं तथा 36 कौम के लोगों ने एक ही जाजम पर बैठकर सामूहिक रूप से प्रसादी ग्रहण की।  

भजन संध्या के अवसर पर आयोजक  नरेंद्र सिंह मंडवारिया की ओर से श्री मल्लेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन नए प्रवेश द्वार के लिए सहयोग राशि देने की भी घोषणा की गई। इस पहल से धार्मिक स्थल के विकास के साथ-साथ समाजसेवा और भामाशाहों की सहयोग भावना को प्रोत्साहन मिला।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any suggestion regarding our news or news portal Please let us know with your comment

Pages