![]() |
| सिरोही में मंत्री देवासी और सांसद का स्वागत करते मोना कॉलोनीवासी. |
सिरोही @ अर्बुदांचल : कॉलोनी के निवासियों ने वर्षों से लंबित सड़क की मांग पूरी होने पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी का आभार जताया। इस अवसर पर कॉलोनी के निवासियों ने प्रभारी मंत्री के के विश्नोई,सांसद लुम्बाराम चौधरी,जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित का भी माला पहनाकर स्वागत किया। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेरी प्राथमिकता है। इस सड़क के बन जाने से कॉलोनीवासियों का आवागमन आसान होगा और मैं हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करता रहूँगा। साथ ही देवासी द्वारा सिरोही में स्तिथ प्राचीन मंदिर पीश्वनिया महादेव मंदिर में भवन बनाने के लिए 10 लाख,पुराना भवन स्कूल में टिन शेड के लिए 8 लाख,ओर हाउसिंग बोर्ड में संचालित माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के शौचालय के लिए 3.72 लाख की राशी स्वीकृति करवाने के लिए नगर मंडल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, मंडल अध्यक्ष चिराग रावल,जिला कार्यालय मंत्री बाबू सिंह माकरोडा,मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली, महामंत्री प्रकाश पटेल,राजेन्द्र सिंह चौहान,ललित प्रजापत,लुम्बाराम राणा,रामलाल मेघवाल,बाबूलाल सगरवंशी,महेंद्र माली,गोविंद सैनी,गोविंद माली,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
if you have any suggestion regarding our news or news portal Please let us know with your comment