सिरोही में नए खुले केंद्रीय विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सांसद और मंत्री देवासी ने की शिरकत - Arbudanchal

Arbudanchal

Rajasthan's famous hill station Mount abu and surrounding area Aburoad

Breaking News

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

सिरोही में नए खुले केंद्रीय विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सांसद और मंत्री देवासी ने की शिरकत




सिरोही : जिला मुख्यालय पर नवस्वीकृत केंद्रीय विद्यालय सिरोही में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की मौजूदगी में नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया गया.

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सांसद लुम्बाराम चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय की प्रगति के लिए अपने विचार व्यक्त किए. साथ ही उनके द्वारा कराए गए विकास के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन की सरकार ने सिरोही में मेडिकल कॉलेज,कृषि विद्यालय के साथ करीब 1500 करोड़ के विकास कार्य बताए.

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश भर में शिक्षा के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है. इस नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से जिले के बच्चों का उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार होगा. उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम हैै. केंद्रीय विद्यालय शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कारों का उत्कृष्ट केंद्र हैं तथा यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस केंद्रीय विद्यालय की स्थापना इस क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी. हमारा लक्ष्य हर बच्चे तक विश्वस्तरीय और किफायती शिक्षा पहुंचाना है.

सांसद चौधरी के प्रयास से विद्यालय में करीब 6 लाख का फर्नीचर त्वरीत विभागीय कार्यवाही से उप्लब्ध करवाया गया. साथ ही सांसद निधि से महात्मा गांधी विद्यालय के पुराने भवन के मरम्मत के लिए करीब आठ लाख रूपये लगाकर तैयार करवाया गया है. साथ ही शेष कार्य के लिए 15 लाख डी एम एफ टी फण्ड से स्वीकृति हुआ है, जो केंद्र विद्यालय के लिए खर्च किया जाएगा.

चौधरी ने कहा कि आगे भी विद्यालय के लिए जितनी भी फंड की आवश्यकता पडेगी. वह स्कूल को दिलवाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे. जल्द ही प्रयास करके नए विद्यालय के लिए, जो जगह आवंटित हुई है, उस पर नवनिर्मित विद्यालय बनाने के लिए बजट के लिए आगे बात कर कार्य शुरू किया जाएगा.

ज्ञात रहे कि केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत करने के लिए सांसद चौधरी ने पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी पत्र लिखकर विद्यालय खोलने की जो मांग की थी, वो अब पूरी हुई है. इस सौगात के लिए सांसद चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार का आभार जताया हैं. उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चों को अब बेहतरीन शिक्षा के लिए महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा और यह विद्यालय क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा.

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ और स्कूल प्राचार्य अब्दुल हसीब खान ने विचार व्यक्त किए. इस दौरान जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, सिरोही उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह देवल, प्रधान हसमुख मेघवाल समेत भाजपा कार्यकर्ता और स्कूल स्टाफ मौजूद था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any suggestion regarding our news or news portal Please let us know with your comment

Pages