आबूरोड नगरपालिका चुनाव में किसी को नहीं मिला स्पष्ट बहुमत, भाजपा को मिली बढ़त, कांग्रेस भी दे रही कड़ी टक्कर, निर्दलीय निभाएंगे अहम भूमिका - Arbudanchal

Arbudanchal

Rajasthan's famous hill station Mount abu and surrounding area Aburoad

Breaking News

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आबूरोड नगरपालिका चुनाव में किसी को नहीं मिला स्पष्ट बहुमत, भाजपा को मिली बढ़त, कांग्रेस भी दे रही कड़ी टक्कर, निर्दलीय निभाएंगे अहम भूमिका




आबूरोड @ अर्बुदांचल : सिरोही जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका आबूरोड के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं. चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है. हालांकि भाजपा को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका है. अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए भाजपा भी निर्दलीय की मदद से अपना अध्यक्ष बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगी. क्योंकि दोनों पार्टियों में ज्यादा सीटों का अंतर नहीं हैं. अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय अहम भूमिका निभाएंगे.

आबूरोड नगरपालिका के 40 वार्डों के घोषित परिणामों का विश्लेषण करें तो भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. भाजपा ने 20 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 16 सीटें मिली हैं. इसके अलावा 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. उपलब्ध वार्डवार परिणामों के आधार पर किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. आबूरोड नगरपालिका चुनाव के परिणाम सामने आने के साथ ही शहर के 40 वार्डों में विजेता प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। घोषित परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। परिणाम सामने आने के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

निर्दलीय बने किंगमेकर :

निर्दलीय प्रत्याशियों ने वार्ड 19, 21, 28 और 39 में जीत दर्ज की है। इन चार सीटों की भूमिका नगरपालिका में आगे की राजनीतिक तस्वीर तय करने में महत्वपूर्ण हो सकती है। यदि सभी निर्दलीय एक तरफ जाते हैं तो कुल संख्या 23 तक पहुंच सकती है।

ये रहा चुनावी परिणाम :

वार्ड 1 से 8 तक के परिणामों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। वार्ड 1 से कांग्रेस के सुरेश, वार्ड 2 से आशा बंजारा, वार्ड 3 से आरती बंजारा, वार्ड 5 से जयेश कुमार और वार्ड 8 से पूजा राणा विजयी रहीं। वहीं वार्ड 4 से भाजपा की सरोज कंवर, वार्ड 6 से पुष्पा चारण और वार्ड 7 से पायल कंवर ने जीत दर्ज की। वार्ड 9 से 16 तक भी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी का नजर आया। वार्ड 9 से भाजपा के इमामुद्दीन, वार्ड 11 से हेमराज, वार्ड 12 से अनीता सैनी और वार्ड 13 से नीता जिनगर विजयी हुए। कांग्रेस की ओर से वार्ड 10 में शोभा जोशी, वार्ड 14 में सुनील अग्रवाल, वार्ड 15 में भवनीश बारोठ और वार्ड 16 में नरगिस कायमखानी ने जीत हासिल की। वार्ड 17 से 24 के परिणामों में भाजपा के दिलीप परवानी, मंजू माली, अजयवाला और भावना अग्रवाल ने जीत दर्ज की। कांग्रेस से सुमित जोशी और दिनेश मेघवाल विजयी रहे। वार्ड 19 से निर्दलीय प्रेम सिंह और वार्ड 21 से निर्दलीय गायत्री माली ने जीत हासिल कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वार्ड 25 से 32 तक कांग्रेस के कांतिलाल और मनीष कुमार सहित भाजपा की भारती, साधना देवी, अमित साम्बरिया और हेमलता कालेरा विजयी रहे। वार्ड 28 से निर्दलीय गौतम मीणा ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड 33 से 40 तक भाजपा के अर्जुनसिंह, आयुषी, मुकेश कहार और रमेश वैष्णव तथा कांग्रेस की लता, ऊषा कंवर और रितेश सिंह ने जीत हासिल की। वार्ड 39 से निर्दलीय नेहा विजयी रहीं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any suggestion regarding our news or news portal Please let us know with your comment

Pages