आबूरोड : नगरपालिका चुनाव में जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका आबूरोड में चुनावी परिणामों के बाद जो तस्वीर सामने आई हैं उसने भाजपा और कांग्रेस दोनों के टिकट वितरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को पटखनी देते हुए जीत दर्ज की हैं, तो कई जगह पर ये निर्दलीय प्रत्याशी अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों की हार का कारण भी बने हैं. इस बार के चुनाव में 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. इनमें से दो प्रत्याशियों ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन उनके स्थान पर किसी और को टिकट मिलने से नाराज प्रत्याशियों ने निर्दलीय मैदान में उतरकर बाजी मार ली.
परिणामों में एक खास बात ये भी सामने आई कि जीत का सबसे ज्यादा और सबसे कम मार्जिन दोनों कांग्रेस के प्रत्याशियों ने ही दर्ज किया. वार्ड 15 में कांग्रेस प्रत्याशी भावनीश बारोट ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजप प्रत्याशी को 433 वोट से हराया. वहीं वार्ड 31 में कड़ी टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी शमशाद अली अब्बासी ने भाजपा प्रत्याशी रुद्र सिंह को मात्र 2 वोट से हराया. वहीं जितने वाले प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा वोट वार्ड 7 से पायल कंवर ने 697 वोट और अन्य विजेता प्रत्याशियों के मुकाबले सबसे कम वोट लाकर जीतने वाली प्रत्याशी वार्ड 34 से लता रही, जिन्हें केवल 99 वोट मिले फिर भी वह विजई रही.
अति-रोमांचक मुकाबले: जहाँ जीत का अंतर 10 से कम रहा :
वार्ड 31 के अलावा दो अन्य वार्डों में भी परिणाम अंतिम दौर तक असमंजस में रहा:
वार्ड संख्या 38: मुकेश कुमार कहार (332 मत) ने राकेश (329 मत) को केवल 3 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 12: भाजपा प्रत्याशी अनिता सैनी (182 मत) ने निर्दलीय मीना गुप्ता (174 मत) पर मात्र 8 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की। ऐसे वार्डों में नोटा (NOTA) और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा काटे गए मतों ने सीधे तौर पर जीत-हार की दिशा तय की।
भारी अंतर (Landslide Victories) वाले अन्य वार्ड :
भवनीश बारोट के अलावा कई अन्य वार्डों में भी प्रत्याशियों ने 300 से अधिक मतों की आरामदायक बढ़त बनाई:
वार्ड संख्या 10: शोभा ने 591 मत हासिल कर विजय सोनी (188 मत) को 403 मतों से पछाड़ा।
वार्ड संख्या 19: प्रेम सिंह ने 535 मत लेकर मिनाली सोनी (151 मत) पर 384 मतों की निर्णायक बढ़त बनाई।
वार्ड संख्या 04: सरोज कंवर (455 मत) ने अलका देवी (98 मत) को 357 मतों से पराजित किया।
वार्ड संख्या 08: पूजा (521 मत) ने प्रकाश (171 मत) के मुकाबले 350 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड संख्या 35: कुं. आयुशी (595 मत) ने रणवीर सिंह राठौर (276 मत) को 319 मतों के अंतर से हराया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
if you have any suggestion regarding our news or news portal Please let us know with your comment